मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल प्लांट एक में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का ध्वजारोहण कर शुभारंभ National Safety Week inaugurated by flag hoisting at RKFL Plant 1

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल प्लांट एक में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का ध्वजारोहण कर शुभारंभ National Safety Week inaugurated by flag hoisting at RKFL Plant 1

★कर्मचारियों को दिलाई गई सुरक्षा का संकल्प
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड कंपनी के प्लांट एक परिसर में 53वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्लांट हेड एम0 बालामुरली कृष्णा और विशिष्ट अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी अनिल मोहन प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी चितरंजन सिंह ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा का शपथ दिलाया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्लांट हेड ने इस वर्ष सुरक्षा सप्ताह पर सरकार द्वारा दिए गए थीम की जानकारी देते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ विद्युत, जल और तेल की खपत कम करके पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी। मौके पर चिकित्सा अधिकारी श्री सिन्हा ने भी कर्मचारियों से पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु वृक्षारोपण करने और पेड़ों की कटाई बन्द करने की सलाह दिया। कार्यक्रम को यूनियन के अध्यक्ष अभय लाभ ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखकर ही हम खुद स्वस्थ व सुरक्षित रहकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
बताया गया है कि सुरक्षा सप्ताह के तहत क्विज, चित्रांकन, वाद-विवाद, कहानी व कविता लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को समापन के अवसर पर आगामी 14 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी ने किया। इस मौके पर एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, रजनीश शर्मा, विवेक कांत, मिथिलेश सिंह, सतीश महतो, यूनियन के सदस्य शैलेन्द्र सिंह, नवल झा समेत काफी संख्या में कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन