मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रभातनगर विकास समिति का होली मिलन समारोह आयोजित Holi meeting of Prabhatnagar Development Committee organized

लेखक: प्रकाशित:
प्रभातनगर विकास समिति का होली मिलन समारोह आयोजित Holi meeting of Prabhatnagar Development Committee organized

आदित्यपुर : आदित्यपुर -1 स्थित   प्रभात पार्क में प्रभात नगर विकास समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन में प्रभात नगर विकास समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान और महासचिव प्रमोद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे जबकि सम्मानित अतिथि के रुप में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी  रविंद्रनाथ चौबे, विश्वमोहन कुमार, डॉ0 अखौरी, विनोद जायसवाल, शिव शंकर मिश्रा, केडी सिंह, सुरेंद्र भगत, रघुनाथ सिंह, कैलाश साह, जवाहर सिंह, विजय पांडे, अंजनी कुमार चौधरी, अनिल प्रसाद, गोपाल प्रसाद व कॉलोनी के काफी संख्या में प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कॉलोनी में व्याप्त पेयजल की समस्या को दूर करने। की मांग नगर निगम के प्रशासक से किया। कहा कि इसको लेकर हमारा संघर्ष निर्णायक घड़ी तक जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन