मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन Holi celebration organized in XITE College

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज में होली मिलन  समारोह का आयोजन Holi celebration organized in XITE College

गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज, गम्हरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 फादर ई.ए. फ्रांसिस ने किया। उन्होंने बच्चों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में इसे मनाने की सलाह दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत आदि की प्रस्तुति की गई। इस दौरान बच्चो और शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच मिठाई वितरण किया गया। समारोह के बाद कॉलेज परिसर में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ0 फादर मुक्ति क्लेरेंस, कुलदीप सिंह अरोड़ा, ब्रांडिंग और संचार प्रमुख आशीष सिंह, प्रो0 अकिंचन खाखा, डॉ0 राधा महाली, इशिका मिश्रा आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन