मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

ग्राम उन्नयन मिशन स्कूल सुधापुर का सप्तम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न Gram Unnayan Mission School Sudhapur's seventh anniversary celebrations concluded with much fanfare

लेखक: प्रकाशित:
ग्राम उन्नयन मिशन स्कूल सुधापुर का सप्तम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न Gram Unnayan Mission School Sudhapur's seventh anniversary celebrations concluded with much fanfare

★शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार होना जरूरी- रीमा बनर्जी 
गम्हरिया : प्रखंड के सुधापूर गांव स्थित ग्रामउन्नयन मिशन स्कूल के सप्तम वार्षिक समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गम्हरिया इंग्लिश स्कूल की प्रशासक रीमा बनर्जी और विशिष्ट अतिथि डिवाइन एजुकेशन के निदेशक जयंत कुमार बोस ने संयुक्त रूप से विद्यालय के संस्थापक सुमित रंजन दास के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सम्मानित अतिथि के तौर पर पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम, जवाहर लाल महाली, समाजसेवी बिनोद राय, अमित रंजन दास, ग्राम प्रधान साधन चंद्र महतो आदि भी उपस्थित थे।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नृत्य, संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रीमा बनर्जी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों में संस्कार होना बहुत जरूरी है। क्योंकि संस्कार से ही बच्चों में चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और स्कूल प्रबंधन के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जेके बोस ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार देना हर माता-पिता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी का ज्ञान होने के साथ साथ राष्ट्रभाषा हिंदी और अपनी मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी है। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक रंजीत मंडल, प्राचार्या ममता मंडल, शिक्षिका सपना कुमारी, सीमा महतो, शीतल मंडल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन