मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रक्तदान दूसरे को देता है जीवन दान- बालामुरली कृष्णा Donating blood gives life to others - Balamurali Krishna

लेखक: प्रकाशित:
रक्तदान दूसरे को देता है जीवन दान- बालामुरली कृष्णा Donating blood gives life to others - Balamurali Krishna

◆आरकेएफ़एल प्लांट एक के शिविर में 212 यूनिट रक्त संग्रह
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया की प्रमुख कंपनी रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक की ओर से सीएसआर कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कंपनी के कार्यकारी निदेशक राहुल बघाड़िया, सीपीओ एसपी सेनापति, प्लांट हेड बालमुरली कृष्णा और चिकित्सक डॉ0 हरमोहन प्रसाद ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर प्लांट हेड ने कहा है रक्तदान एक पूण्य काम है। एक व्यक्ति के द्वारा दान किया गया रक्त दूसरे व्यक्ति को जीवन प्रदान करता है। अतः सभी प्रतिष्ठानों और संस्थाओं को इस प्रकार का शिविर आयोजित करना चाहिए। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील किया। इस शिविर के माध्यम से कुल 212 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है। शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर के आयोजन में कंपनी के वरीय प्रबंधक(एचआर) रिंटू मुखर्जी, विवेक कांत, रजनीश शर्मा, सेफ्टी ऑफिसर चितरंजन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ0 हरिमोहन प्रसाद, सतीश कुमार महतो, यूनियन अध्यक्ष अभय लाभ, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, नवल झा, जितेंद्र बारीक समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन