मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला में महिला सशक्तिकरण केंद्र का डीडीसी ने किया उदघाटन DDC inaugurated Women Empowerment Center in Seraikela

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला में महिला सशक्तिकरण केंद्र का डीडीसी ने किया उदघाटन DDC inaugurated Women Empowerment Center in Seraikela

गम्हरिया : सखी वन स्टॉप सेंटर में महिला सशक्तिकरण केंद्र का उद्घाटन डीडीसी प्रभात कुमार बारतियार ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सेंटर के खुलने से महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी आयेगी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने महिलाओं को मिशन शक्ति अन्तर्गत संचालित योजनाओं में सखी-वन स्टॉप सेन्टर, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, महिला हेल्पलाईन (181), शक्ति सदन, पीसीपीएनडीटी ऐक्ट, डायन प्रथा, बाल विवाह एवं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने हेतु आयोजित शिविर में सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद ने ग्रामीण महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढाओ का शपथ दिलाया। इस अवसर पर आयोजित शिविर में महिला पर्यवेक्षिका सीमा मुखी, पुर्णिमा नायक, राकेश कुमार, वरूणा महतो, रश्मी सिंह मोदक समेत काफी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन