मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्री श्री शिवरात्रि पूजा कमेटी द्वारा बाबा भोले के जागरण का आयोजित Baba Bhole's Jagran organized by Sri Sri Shivratri Puja Committee

लेखक: प्रकाशित:
श्री श्री शिवरात्रि पूजा कमेटी द्वारा बाबा भोले के जागरण का आयोजित Baba Bhole's Jagran organized by Sri Sri Shivratri Puja Committee

गम्हरिया : श्री श्री शिवरात्रि पूजा कमेटी की ओर  से बड़ा गम्हरिया के शिवपुरी स्थित शिवबांध में महाशिवरात्रि पूजनोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस पूजनोत्सव के अवसर पर कमेटी की ओर से भोले बाबा के जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर के भजन कलाकार मंजीत दास एन्ड टीम को आमंत्रित किया गया था। टीम के कलाकारों ने देर रात तक भोलेबाबा तथा माता के गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया। इस मौके पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भोलेबाबा की व अन्य झांकी का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। इसके आयोजन में अशोक मल्लिक, मोहन गोप, रिंकू नायक, दीपक स्वर्णकार, राजेश नायक, प्रेमकांत दास, शशि पाल समेत कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। चार दिनों तक आयोजित इस पूजनोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन कमेटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच महाभोग स्वरूप खिचड़ी और पूड़ी-खीर का वितरण किया गया। इसके आयोजन में बस्तीवासियों का भी सहयोग रहा। मंगलवार को गाजे-बाजे की धुन पर नाचते हुए पूरे बस्ती का भ्रमण कर महादेव और माता पार्वती की प्रतिमा का शिवबान्ध में विसर्जन किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन