मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

गम्हरिया के बाद कदमा के बायो डायवर्सिटी पार्क में दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत After Gamhariya, leopard seen in Bio Diversity Park of Kadma, panic in the area

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के बाद कदमा के बायो डायवर्सिटी पार्क में दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत After Gamhariya, leopard seen in Bio Diversity Park of Kadma, panic in the area

जमशेदपुर : बीते 17 मार्च को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के आरएसबी कंपनी के प्लांट एक में प्रथम बार दिखा तेंदुआ करीब तेरह दिनों बाद जमशेदपुर के रिहायशी इलाकों नजर आने लगा है। बीते गुरुवार की शाम कदमा स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में तेंदुए को देखा गया। पार्क में डयूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड इंद्रजीत द्वारा उंक्त तेंदुए का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमे तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आ रहा है। गार्ड द्वारा इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दिए जाने के बाद पार्क पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच शुरु किया। हालांकि, जांच के दौरान तेंदुआ कहीं नही नजर आया। वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ है या नहीं वन विभाग इसकी भी जांच कर रहा है। टीम द्वारा उस रिहायशी इलाके को भी सील कर जांच कर रही है। तेंदुआ दिखाई देने की खबर से पूरे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। इधर, प्रशासनिक स्तर पर क्षेत्र के लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन