मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल Abir-Gulal flew wild in the Holi meeting ceremony of Chitragupta Mahasamiti

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल Abir-Gulal flew wild in the Holi meeting ceremony of Chitragupta Mahasamiti

गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में गम्हरिया, कांड्रा समेत आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में चित्रांश शामिल हुए। इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान समाज की महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने भी एक दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दी। इस मौके पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के गीतों का लोगों ने देर रात तक आनंद लिया। इस दौरान चित्रगुप्त समाज के लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी काफी लुत्फ उठाया। इससे पूर्व दोपहर में महेंद्र प्रसाद कर्ण और उनकी टीम की ओर से शिव चर्चा का आयोजन भी किया गया। इसके आयोजन में समिति की महिला जिलाध्यक्ष रागिनी सहाय, उपाध्यक्ष मधु वर्मा, महासचिव साधना श्रीवास्तव, संगठन सचिव अनिता देवी, ज्योति माला, ललिता देवी, रिंकू कुमारी सिन्हा, तनु वर्मा, स्वेता सिन्हा, मुन्नी देवी, विद्या सिन्हा, सोनी श्रीवास्तव, सीमा देवी समेत सभी सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही। इस मौके पर समिति के पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय, उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार वर्मा, मदन प्रसाद कर्ण, मुकेश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, भूदेव वर्मा, प्रभाष श्रीवास्तव समेत चित्रांश समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन