मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की पड़वा शाखा से 5.50लाख की लूट Loot of Rs 5.50 lakh from Padwa branch of Jharkhand State Gramin Bank

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की पड़वा शाखा से 5.50लाख की लूट Loot of Rs 5.50 lakh from Padwa branch of Jharkhand State Gramin Bank

पलामू : जिले के पड़वा स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधकर्मियों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए करीब साढ़े पांच रुपए लूट लिए। बताया जाता है कि बैंक खुलते ही लुटेरों ने नगदी की लूटपाट की जिसमे करीब साढ़े पांच लाख रुपए लूटे जाने की सूचना है। अपराधियों की संख्या चार बताई गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से बैंक एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि चार की संख्या में आए लुटेरों ने पड़वा की झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा के खुलते ही अंदर घुस गए और कर्मियों को बंधक बना लिया। जिस समय घटना हुई उस वक्त बैंक में चार कर्मचारी थे। सभी को एक कमरे में बंद करने के बाद लुटेरों ने करीब 5 लाख रुपए बैंक से लूटकर फरार हो गए।
घटना की पुष्टि करते हुए जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि ऐसी सूचना मिलने के बाद पड़वा से सटे सभी थाना को अलर्ट कर दिया गया है। अपराधियों के भागने वाले रास्ते में विशेष छानबीन तेज की गई है। बताया गया है कि लूटपाट के बाद अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के सारे पार्ट्स नोंच डाले और वीडियो स्टोर करने वाला डीवीआर साथ ले गए। ऐसे में लुटेरों की पहचान मुश्किल हो रही है। बैंक से सटे आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन