मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जगदम्बा कंपनी के मृतक कामगार प्रमोद गिरि के पुत्र को बतौर मुआवजा मिला 2.15 लाख Son of Pramod Giri, a deceased worker of Jagdamba Company, received Rs 2.15 lakh as compensation

लेखक: प्रकाशित:
जगदम्बा कंपनी के मृतक कामगार  प्रमोद गिरि के पुत्र को बतौर मुआवजा मिला 2.15 लाख Son of Pramod Giri, a deceased worker of Jagdamba Company, received Rs 2.15 lakh as compensation

गम्हरिया : बीते 09 मार्च को औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित जगदंबा इंडस्ट्रीज में काम के दौरान सतवाहिनी निवासी प्रमोद गिरि की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। मृत कामगार प्रमोद गिरि के बेटे सुबोध गिरि ने भाजपा युवा मोर्चा के मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार से मुआवजे को लेकर मदद की गुहार लगाई गई थी। इसके बाद भाजपा नेता समाजसेवी अशोक सिंह और आरएसबी यूनियन के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर मृतक के परिजनों को 2.15 लाख का मुआवजा दिलवाया। विदित है कि बीते मंगलवार को प्रमोद गिरि की कंपनी में काम करने के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद सुपरवाइजर द्वारा उसके घर पहुंचा दिया था।तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन