मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हिन्दू युवा जागृति संघ नववर्ष के पूर्व संध्या में 09 अप्रैल को निकालेगा शोभायात्रा Hindu Yuva Jagruti Sangh will take out a procession on New Year's Eve on April 09

लेखक: प्रकाशित:
हिन्दू युवा जागृति संघ नववर्ष के पूर्व संध्या में 09 अप्रैल को निकालेगा शोभायात्रा  Hindu Yuva Jagruti Sangh will take out a procession on New Year's Eve on April 09

गम्हरिया : प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित पूंजीडुंगरी हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू युवा जागृति संघ की एक बैठक अध्यक्ष निशांत कुमार शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 09 अप्रैल को चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा के हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि यह शोभायात्रा पूंजीडूंगरी हनुमान मंदिर परिसर से निकल कर पूरा नगर भ्रमण करते हुए लाल बिल्डिंग चौक होते हुए घोडाबाबा मन्दिर तक जाकर भारत माता की आरती के साथ समाप्त होगी। पूरे शोभा यात्रा के दौरान सभी सदस्य मर्यादा के साथ भगवान श्रीराम एवं भारत माता की जय- जयकार करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कई सदस्यों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में रमेश तिवारी, आकाश शर्मा, रवि आनंद, कार्तिक मंडल, अमित कुमार सिंह, दीपक वर्मा, प्रशांत ठाकुर, पुष्कर सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन