मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

करंट से घायल व्यक्ति के इलाज खर्च की मांग को ले महिलाओं ने किया विद्युत सब स्टेशन का घेराव Women surrounded the electric sub station demanding the treatment expenses of the person injured by electrocution

लेखक: प्रकाशित:
करंट से घायल व्यक्ति के इलाज खर्च की मांग को ले महिलाओं ने किया विद्युत सब स्टेशन का घेराव Women surrounded the electric sub station demanding the treatment expenses of the person injured by electrocution


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में बीते एक फरवरी को 11 हजार वाल्ट हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल राजकुमार राम के इलाज  खर्च, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर घायल की पत्नी समेत स्थानीय बस्ती की महिलाओं ने छोटा गम्हरिया पावर सब स्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंदन डेविड व घायल मजदूर की पत्नी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से राज कुमार के इलाज के लिए मुआवजा और परिजन को नौकरी देने की मांग की। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने करीब चार घण्टे तक विद्युत सब स्टेशन से पावर सप्लाई बंद करा दिया जिससे छोटा गम्हरिया, जगन्नाथपुर, बलरामपुर आदि बस्तियों में अंधेरा छाया रहा। मामले की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के एसडीओ और गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को शांत कराते हुए इलाज खर्च व अन्य मुआवजे के लिए वरीय अधिकारियों से बात कर यथाशीघ्र सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात, महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन बन्द किया। गौरतलब है कि बलरामपुर निवासी राजकुमार राम बीते एक फरवरी को अपने छत की ढलाई होने के बाद छत पर गए थे। इसी दौरान छत से सटकर गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उंक्त घटना में राजकुमार राम की पसलियां, पीठ और पैर तीन भागों में टूट गया है। आर्थिक तंगी के कारण उसका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। घायल की पत्नी आरती देवी ने बताया कि ढाई साल से लगातार आवेदन देकर उनके पति द्वारा उंक्त हाईटेंशन तार को शिफ्ट किए जाने की मांग विद्युत विभाग से करते आए हैं। किन्तु, विभागीय अधिकारियों द्वारा उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिस कारण यह घटना घटी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन