मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आसन्न चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को दी गई वीवीपैट की जानकारी VVPAT information given to voters in view of impending elections

लेखक: प्रकाशित:
आसन्न चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को दी गई वीवीपैट की जानकारी VVPAT information given to voters in view of impending elections

गम्हरिया : आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में जागरूकता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रीमण्डल (निर्वाचन) विभाग झारखण्ड के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न हिस्सों में विगत एक फरवरी से चलाए जा रहे ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर व मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ईवीएम वीवीपैट मशीन जागरूकता कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन मध्य विद्यालय कुलुपटांगा आदित्यपुर, आदित्यपुर रोड नंबर 10, एसएन हाई स्कूल कुलुपटांगा एवं मध्य विद्यालय आदित्यपुर स्थित बूथों पर डेमोंस्ट्रेशन सेंटर के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान वशिष्ठ सिंह मुंडा, भास्कर हांसदा व प्रभात रंजन ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन से मतदाताओं को वोट डालने और वोट कहां पड़ा, इसकी जांच करने के लिए वीवीपैट मशीन पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन