मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा, गम्हरिया में श्रद्धापूर्वक पूजी गई विद्यादायिनी, कई पंडालों का हुआ उदघाटन Vidyadayini worshiped with devotion in Kandra, Gamharia, many pandals inaugurated

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा, गम्हरिया में श्रद्धापूर्वक पूजी गई विद्यादायिनी, कई पंडालों का हुआ उदघाटन Vidyadayini worshiped with devotion in Kandra, Gamharia, many pandals inaugurated

गम्हरिया : कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में विद्यादायिनी मां सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कई पूजा कमेटियों द्वारा भव्य पंडाल निर्माण कर माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात, आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का विधिवत उदघाटन किया गया। कांड्रा मध्य बस्ती में श्री श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा यंग क्लब के द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व जिप सदस्य सुधीर चंद्र महतो, समाजसेवी राम महतो, समाजसेवी लाल बाबू महतो, पूर्व उपप्रमुख मनोज महतो, जगरनाथ महतो, विनय महतो आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर कमेटी के शक्ति दास मोदक, गणेश महतो, विनोद सेन, सुरेश महतो, मुकेश महतो, धनंजय महतो समेत सभी सदस्य मौजूद थे।  छोटा गम्हरिया के शिवनगर में महिला जीविकोपार्जन समिति द्वारा आयोजित पूजा के पंडाल का उदघाटन राजद नेता मुकेश झा ने किया। इस मौके पर समिति की मंजु देवी, ऊषा झा, रानी ईश्वर, बेबी अमीषा,  रीमा, आरती, अर्चना सोनाक्षी, विशाखा समेत समिति की सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन