मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा कामगार यूनियन चुनाव विवाद: संदेह के दायरे में झारखंड श्रम विभाग मुख्यालय Tata workers union election controversy: Jharkhand labor department headquarters under suspicion

लेखक: प्रकाशित:
टाटा कामगार यूनियन चुनाव विवाद:  संदेह के दायरे में झारखंड श्रम विभाग मुख्यालय Tata workers union election controversy: Jharkhand labor department headquarters under suspicion


★मजदूर करेंगे उच्च न्यायालय में याचिका दायर
गम्हरिया : गम्हरिया स्थित टाटा स्टील (पूर्व के टाटा स्टील लॉग प्रोडक्ट) कंपनी के कर्मचारियों ने विवादित टाटा कामगार यूनियन चुनाव में धांधली की शिकायत का मामला श्रम विभाग मुख्यालय में एक वर्ष से ज्यादा समय तक लंबित पड़े रहने पर चिंता व्यक्त किया है। विगत चार माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए मुख्य शिकायतकर्ता रामचन्द्र दास ने बताया कि मज़दूरों से जुड़े मामले को श्रमायुक्त द्वारा लंबे समय से लंबित रखना मजदूर कर्मचारियों के हित में नहीं है। जबकि श्रम विभाग टाटा ग्रुप से जुड़े किसी भी कंपनियों के मामले को जल्दी निष्पादन कर देता है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन भी नहीं चाहता है कि टाटा कामगार यूनियन का पुनः चुनाव हो। उन्होंने बताया कि तत्कालीन श्रम पदाधिकारियों का रिपोर्ट मुख्यालय भेज देने से पंजी (बी) दर्ज कर टाटा कामगार यूनियन को संपूर्ण मान्यता नहीं दिया है। वर्तमान में श्रम विभाग मुख्यालय द्वारा इस मामले को ठंडा बस्ते में डाल रखा है। इससे हताश सभी मजदूर-कर्मचारियों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि अब वे इस संघर्ष को जारी रखते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन