मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विनय आईएएस एकेडमी जमशेदपुर का माता सरस्वती की प्रतिमा की गई विसर्जित The statue of Mata Saraswati of Vinay IAS Academy, Jamshedpur was immersed

लेखक: प्रकाशित:
विनय आईएएस एकेडमी जमशेदपुर का माता सरस्वती की प्रतिमा की गई विसर्जित The statue of Mata Saraswati of Vinay IAS Academy, Jamshedpur was immersed

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित विनय आईएएस एकेडमी, आम बागान, साकची में आयोजित सरस्वती पूजा शनिवार को विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। दोपहर करीब एक बजे पुराने व नए स्टूडेंट में मिलकर प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जिसमें लगभग 300 छात्र-छात्राए शामिल हुए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पारंपरिक एवं भक्ति गाना में छात्राओं ने भी जमकर नृत्य किया। प्रतिमा विसर्जन के उपरांत सभी छात्र एवं शिक्षकों के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। आम बागान से लेकर जुबली पार्क होते हुए प्रतिमा विसर्जन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूपीएससी बैच के अलग-अलग छात्र-छात्राओं का दल शामिल रहे। संस्थान की ओर से विनय आईएएस अकादमी के निदेशक विनय सिंह, अनिल, कौशल किशोर, विजय कुमार, नित्यानंद, हर्षवर्धन, रोहित कुमार, नवीन कुमार पांडे, सोनी सिंह, रिया कुमारी, मीनाक्षी झा, वीणा कुमारी, प्रिया शर्मा आदि शामिल रहे। इस संबंध में विनय सिंह ने बताया कि कुशल प्रबंधन हेतु एवं बेहतर नृत्य प्रस्तुत करने के लिए भी बाद में सम्मानित समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष विनय आईएएस अकैडमी में 11 फीट की सरस्वती माता की प्रतिमा लाया गया था। बताया गया है कि आगामी वर्ष 2025 में सिल्वर जुबली समारोह मनाया जाएगा जिसका भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन