मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री Solution to public problems is government's priority - Chief Minister

लेखक: प्रकाशित:
जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री  Solution to public problems is government's priority - Chief Minister

सरायकेला : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार का हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सरायकेला-खरसांवा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में मुलाकात करने आए लोगों से उपरोक्त बातें कही। इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि उनके सुख- दुःख में सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। यही वजह है कि "आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत अधिकारियों का दल आपके दरवाजे पर पहुंचा और आपकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका समाधान किया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि यह आपकी सरकार है। हम सभी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं, क्योंकि आपकी भागीदारी से ही राज्य का विकास संभव है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन