मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमशेदपुर डेयरी में रिटेलर्स मिलन समारोह का आयोजन Retailers meet organized at Jamshedpur Dairy

लेखक: प्रकाशित:
जमशेदपुर डेयरी में रिटेलर्स मिलन समारोह का आयोजन Retailers meet organized at Jamshedpur Dairy


गम्हरिया : जमशेदपुर (सुधा) डेयरी में साकची और भालूबासा के रिटेलर और वितरक के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उंक्त क्षेत्र के 50 से अधिक रिटेलर और वितरक शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित डेयरी के मुख्य कार्यपालक अमित कुमार सुमन ने रिटेलरों से अपना व्यवसाय साझा करते हुए कहा कि जल्द ही जमशेदपुर डेयरी कई अन्य उत्पादों की बिक्री प्रारम्भ करने जा रही है। इसमें उनकी भी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने रिटेलरों से व्यवहार में वृद्धि करने की अपील करते हुए कहा कि डेयरी प्रबंधन उनके मुनाफों में निश्चित रूप से बढ़ोतरी करेगी। इस दौरान रिटेलरों द्वारा भी कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया जिसका शीघ्र समाधान करने का आश्वासन मुख्य कार्यपालक ने दिया। इस अवसर पर रिटेलरों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर डेयरी के विपणन प्रभारी देवव्रत कुंडू, पथ प्रभारी मिथिलेश कुमार, अनुपम कुमार, सुबोध कुमार सुमन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन