मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ब्राऊन शूगर के कारोबार के खिलाफ चला छापेमारी अभियान Raiding campaign against brown sugar business

लेखक: प्रकाशित:
ब्राऊन शूगर के कारोबार के खिलाफ चला छापेमारी अभियान Raiding campaign against brown sugar business

आदित्यपुर : ब्राऊन शूगर के कारोबार के खिलाफ गुरुवार को सरायकेला एसडीपीओ दिलीप खालको के नेतृत्व में आदित्यपुर स्थित दिन्दली बस्ती और मुस्लिम बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान से नशे के काले कारोबारियों में हड़कंप मच गया और दोनों बस्तियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान एसडीपीओ के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की टीम द्वारा पैदल मार्च भी किया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी का उद्देश्य आदित्यपुर क्षेत्र से नशे (ब्राऊन शूगर सहित) के काले कारोबार को जड़ से खत्म करना है, जिसके लिए लगातार औचक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान समय में आदित्यपुर क्षेत्र नशे (ब्राऊन शूगर) के काले कारोबार का हब बन चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का गृह जिला तथा गृह विधान सभा क्षेत्र होने के बावजूद यहाँ ब्राऊन शूगर की खरीद-बिक्री जारी है और इस पर रोक लगाने में जिला पुलिस का प्रयास भी असफल साबित रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन