मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एनआईटी के छात्रों ने किया अमलगम के सीएसआर प्रोजेक्ट का भ्रमण NIT students visited Amalgam's CSR project

लेखक: प्रकाशित:
एनआईटी के छात्रों ने किया अमलगम के सीएसआर प्रोजेक्ट का भ्रमण NIT students visited Amalgam's CSR project

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित एनआईटी के विद्यार्थियों ने आज प्रो. रंजीत प्रसाद और एमएफजी डिपार्टमेंट की प्रो, कनिका प्रसाद के साथ अमलगम सीएसआर प्रोजेक्ट का भ्रमण किया। यह भ्रमण कार्यक्रम उन्नत भारत मिशन के तहत हुआ। इस दौरान एनआईटी के स्टूडेंट्स ने अमलगम प्लांट एवं प्रोग्राम विहान का दौरा किया। इस दौरान अमलगम सीएसआर प्रियेश कुमार एवं गौरांग साहू तथा प्रोग्राम विहान से सभी प्रोजेक्ट के सदस्य साथ 200 बच्चे शामिल हुए। भ्रमण के दौरान एनआईटी के अधिकारियों को अमलगम सीएसआर के प्रोजेक्ट (क्वालिटी एजुकेशन, क्वालिटी हेल्थ, वाटर इंसीटेशन, सोशल वेलफेयर सपोर्ट, आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट) की जानकारी दी गई। एनआईटी उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत अमलगम सीएसआर से औपचारिक एमओयू के मध्यम से साथ काम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में आगे रहा है। इस एमओयू के अंतर्गत अमलगम अपने सीएसआर कार्य क्षेत्र में अपने चल रहे प्रोजेक्ट में एनआईटी से ज्ञान साझा करने एवं परस्पर सहयोग से कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के साथ ही सामुदायिक विकास के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन