मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन Mines Safety Week concludes at UCIL's Tummapalli Uranium Project

लेखक: प्रकाशित:
यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन Mines Safety Week concludes at UCIL's Tummapalli Uranium Project


जादूगोड़ा : यूसील की तुम्मापल्ली  यूरेनियम प्रोजेक्ट में 12 से 18 फरवरी तक आयोजित प्रथम खान सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि सह डायरेक्टर माइंस सेफ्टी नैल्लूर के रघुपति रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि दुर्घटना के कारणों को खत्म   करके ही शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल कर सकते है। उन्होंने बीते दो सालो से शून्य दूर्घटना के लक्ष्य की  लगातार प्रगति की सराहना की। इस दौरान  दुर्घटनाओं को रोकने के कई सुझाव भी दिए तथा अपील की गई कि कभी भी कार्य के दौरान शार्ट  कट रास्ता नही अपनाने की अपील की गई जिसको लेकर हर साल जागरूकता पैदा करने को लेकर सुरक्षा सप्ताह आयोजित की जाती है। इस समारोह को यूसील के तकनीकी निदेशक राजेश कुमार, यूनिट हेड एमएस राव, डॉ0 केके राव, किशोर भक्त, केआर नायडू,( डीडीएमएस) एसएम खलील आदि ने भी संबोधित किया। इस समारोह में  सुमन सरकार, शेखरन बाबू, किशोर भक्त श्रीनिवास, वाई चंद्रशेखर, नवीन रेड्डी, गौतम कुलुर,समेत एसएम लिमिटेड व यूसील के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन