मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को करें जागरूक- डीसी Make people aware to control road accidents and follow road safety traffic rules - DC

लेखक: प्रकाशित:
सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को करें जागरूक- डीसी Make people aware to control road accidents and follow road safety traffic rules - DC

सरायकेला : जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतियार, पुलिस उपाधीक्षक चन्दन कुमार वत्स, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद समेत सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा निर्देशो के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा कर सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर नियम संगत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अनुपालन प्रतिवेदन ना उपलब्ध कराने वाले सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को शोकॉज करने तथा सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर आचार्य समाद ने बताया कि विगत जनवरी माह में विभिन्न स्थलों पर कुल 21 दुर्घटनाएं हुई जिसमे 15 लोगों की मृत्यु तथा 11 लोग घायल हुए। वहीं, जिले के विभिन्न क्षेत्रो में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के उल्लंघन हेतु चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में कुल 15,43,500 रूपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 04 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड़, घोड़ाबाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करें, विभिन्न विद्यालय तथा उच्च विद्यालयों में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के अनुपालन करने तथा अन्य लोगों को ही प्रेरित करने हेतू आवश्यक जानकारियां साझा करें। समीक्षा के क्रम मे उपायुक्त ने सभी पेट्रोल पंप पर सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन सम्बन्धित जागरूकता संदेश (बैनर) स्थापित करने तथा सभी पेट्रोल पंप संचालक को 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' हेतु निर्देशित कर विभिन्न माध्यम से लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन