मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेपीएससी पेपर लीक मामला: आजसू ने गम्हरिया में निकाला मशाल जुलूस JPSC paper leak case: AJSU takes out torch procession in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
जेपीएससी पेपर लीक मामला: आजसू ने गम्हरिया में निकाला मशाल जुलूस JPSC paper leak case: AJSU takes out torch procession in Gamharia

गम्हरिया : जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक मामले में दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया में मशाल जुलूस निकाला गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में आयोजित यह जूलूस छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान से लाल बिल्डिंग चौक तक गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो, श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू, अंगूर महतो, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, छात्र संघ जिलाध्यक्ष धर्मराज प्रधान, दिलमोहन महतो, दुर्गाचरण महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, प्रभाकर महतो, सुसेन महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन