मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मजदूरों के बकाए वेतन को लेकर झामयू करेगा जोस ब्रदर्स के खिलाफ आंदोलन JMM will agitate against Jose Brothers regarding the outstanding wages of workers

लेखक: प्रकाशित:
मजदूरों के बकाए वेतन को लेकर झामयू करेगा जोस ब्रदर्स के खिलाफ आंदोलन JMM will agitate against Jose Brothers regarding the outstanding wages of workers

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित टाटा स्टील कंपनी के ठेका संचालक जोस ब्रदर्स के अधीन कार्यरत 80 मजदूरों को बिना फुल एंड फाइनल सेटलमेंट का भुगतान किए बिना ही कार्य से बैठा गया गया। कार्य से मुक्त किए तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी कम्पनी द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। इससे आहत होकर मज़दूरों ने झारखण्ड मजदूर यूनियन के नेताओं से इसकी शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मजदूरों की शिकायत को यूनियन ने गम्भीरता से लेते हुए ठेका कम्पनी के खिलाफ कारवाई किए जाने का निर्णय लिया है। यूनियन पदाधिकारियों की मजदूरों के साथ सोमवार को हुई बैठक में आन्दोलन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गोराई ने किया। इस मौके पर महासचिव संत सिंह सरदार समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन