मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेडएफ सीवीसीएस इंडिया की ओर से सीएसआर के तहत महिला पॉलीटेक्निक को सोलर स्ट्रीट लाइट और पावर सिस्टम कराया गया उपलब्ध JF CVCS India provided solar street light and power system to Mahila Polytechnic under CSR

लेखक: प्रकाशित:
जेडएफ सीवीसीएस इंडिया की ओर से सीएसआर के तहत महिला पॉलीटेक्निक को सोलर स्ट्रीट लाइट और पावर सिस्टम कराया गया उपलब्ध JF CVCS India provided solar street light and power system to Mahila Polytechnic under CSR


गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेडएफ सीवीसीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जमशेदपुर को छात्रावास के लिए 20 ऑटोमैटिक सोलर स्ट्रीट लाइट और 05 केवीए का सोलर पावर सिस्टम इन्वर्टर के साथ उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के प्लांट हेड गुरुराज सी.एन. द्वारा गुरुवार को इसे पॉलीटेक्निक को सौंपा गया। इस मौके पर उपस्थित संस्थान के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार ने इसके लिए कंपनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कंपनी अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से कर रही है। इसके लिए वह प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने बताया कि यहां की छात्राएं काफी दिनों से बिजली की समस्या से परेशान थी। छात्रावास में सोलर लाइट की व्यवस्था होने से छात्राओं को काफी सुविधा होगी। बताया कि इससे पूर्व भी कंपनी द्वारा इस संस्थान को 50 कुर्सी, 02 एक्सक्लुसिव कुर्सी और एक टेबल प्रदान कर सहायता की गई थी। इस मौके पर कंपनी के प्लांट हेड गुरुराज सी.एन., एचआर हेड राघव तिवारी, प्रोडक्शन हेड अमितेश इस्सर समेत संस्थान के कई अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन