मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में इंडस्ट्रीयल टाईटन की टीम ने स्टील वारियर्स को चार विकेट से हराया In the cricket match, Industrial Titan team defeated Steel Warriors by four wickets

लेखक: प्रकाशित:
क्रिकेट मैच में इंडस्ट्रीयल टाईटन की टीम ने स्टील वारियर्स को चार विकेट से हराया In the cricket match, Industrial Titan team defeated Steel Warriors by four wickets


गम्हरिया : टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड एवं टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में गम्हरिया स्थित टीजीएस मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में स्टील वारियर्स एवं इंडस्ट्रीयल टाईटन दो टीमों ने भाग लिया। दस ओवर के मैच में स्टील वारियर्स की टीम ने 64 रन का लक्ष्य रखा जिसे इंडस्ट्रीयल टाईटन की टीम ने 9.3 ओवर में 6 विकेट खोकर पूरा किया। स्टील वारियर्स की ओर से अजय सेठी ने 16 रन बनाने के साथ चार विकेट भी प्राप्त किया जिन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। दोनों टीमों में एक-एक महिला खिलाड़ियों की उपस्थिति मैच के रौनक को बढा रही थी। मैच का आकर्षण इंडस्ट्रीयल टाईटन टीम की महिला खिलाड़ी सुदृथि बेरा रही जिन्होंने स्टील वारियर्स टीम के कैप्टन अजय बेहरा को आउट किया। मैच के सफल आयोजन में टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ संदीप धीर एवं टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ दीपक पी कामथ की भूमिका सराहनीय रही। मैच के मुख्य अतिथि टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ दीपक पी कामथ ने न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढाया बल्कि महिलाओं से भी आगे आने की अपील की। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन