मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन मामले में एमपीएलए कोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई, भेजे गए होटवार जेल Hearing in former CM Hemant Soren case not held in MPLA court today, sent to Hotwar jail

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन मामले में एमपीएलए कोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई, भेजे गए होटवार जेल Hearing in former CM Hemant Soren case not held in MPLA court today, sent to Hotwar jail

◆ईडी ने दस दिनों का मांगा था रिमांड
रांची(Ranchi) : एमपीएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक दिन के न्याययिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें होटवार जेल ले जाया गया है जहां से शुक्रवार को उन्हें फिर से पेश किया जाएगा। ईडी ने कोर्ट से दस दिनों की रिमांड मांगी थी, इसपर एमपीएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए शुक्रवार, 02 फरवरी को इसपर सुनवाई करने की बात कही है। इधर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शाम साढ़े पांच बजे पांच विधायकों को तलब किया है। इसमें विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव राज्यपाल से मिलने जाएंगे। अब सबकी निगाहें राज्यपाल के निर्णय पर टिकी है। इधर, सभी विधायकों को कड़ी सुरक्षा में हैदराबाद भेजने की तैयारी भी चल रही है। इसको लेकर विशेष चार्टर प्लेन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तैयार है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन