मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हुदू पंचायत की मुखिया ने कांड्रा के नए थाना प्रभारी का बुके देकर किया स्वागत Head of Hudu Panchayat welcomed the new police station incharge of Kandra by giving him a bouquet

लेखक: प्रकाशित:
हुदू पंचायत की मुखिया ने कांड्रा के नए थाना प्रभारी का बुके देकर किया स्वागत Head of Hudu Panchayat welcomed the new police station incharge of Kandra by giving him a bouquet


कांड्रा : हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू ने नव पदस्थापित कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को बुके और शॉल प्रदान कर बधाई दिया। इस दौरान कांड्रा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू ने लोगों के हित में कार्य करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की सेवा हेतु वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर सबसे पहले कांड्रा थाना को सूचित करें, लोगों की सभी समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान झामुमो नेता सह समाजसेवी फागू मुर्मू, भक्तु बेसरा, मंगल सोरेन आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन