मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चम्पई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर महागठबंधन दल के नेताओं ने मनाया जश्न, किया लड्डू वितरण Grand alliance party leaders celebrated Champai Soren becoming the Chief Minister, distributed laddu

लेखक: प्रकाशित:
चम्पई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर महागठबंधन दल के नेताओं ने मनाया जश्न, किया लड्डू वितरण Grand alliance party leaders celebrated Champai Soren becoming the Chief Minister, distributed laddu


गम्हरिया : चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ नृत्य कर जमकर आतिशबाजी की। वहीं कांड्रा मोड़ में झामुमो की महिला नेत्री सह डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा के नेतृत्व में मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर डुमरा पंचायत बप्पा पात्रो, होनी सिंह मुंडा, शैलेन्द्र मंडल, लखन सोरेन, मानिक मंडल, बांकिम टुडू, नटू टुडू समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर, महागठबंधन दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गम्हरिया में जश्न मनाया। इस दौरान झामुमो, कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर जमकर पटाखे छोड़े और एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और आम राहगीरों के बीच 25किग्रा लड्डू वितरण भी किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता फुलकान्त झा, परीक्षित महतो, झामुमो नेता विक्रम मंडल, उत्तम दास, खोमाकर घोष, त्रिभुवन बेसरा, शंभू महतो, डोमन मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन