मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील की चारों श्रमिक सगठनों ने सभा कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लंबित मुद्दों पर खोला मोर्चा, मांगे पूरी ना होने पर दी सड़को पर लंबी लड़ाई लड़ने की चेतावनी The four labour organizations of UCIL held a meeting and opened a front against the company management on the pending issues

लेखक: प्रकाशित:
यूसील की चारों श्रमिक सगठनों ने सभा कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लंबित मुद्दों पर खोला मोर्चा, मांगे पूरी ना होने पर दी सड़को पर लंबी लड़ाई लड़ने की चेतावनी The four labour organizations of UCIL held a meeting and opened a front against the company management on the pending issues

जादूगोड़ा : यूसील की चारों श्रमिक सगठनों ने शुक्रवार को जादूगोड़ा कंपनी अस्पताल के समक्ष सभा कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ पेंशन समेत अन्य लंबित मांगों पर प्रबंधन को घेरा। उन्होंने चेतावनी दी है कि फोरमैन स्तर के अधिकारियों के तर्ज पर मजदूरों का भी पेंशन व पोस्ट रिटायरमेंट रेफरर मेडिकल सुविधा कंपनी लागू करे। कहा कि एक ही कंपनी में भेदभाव व असमानता को बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन के महामंत्री रमेश माझी, जादूगोड़ा लेबर यूनियन महामंत्री सुरजीत सिंह आदि ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर आने वाले दिनों में  मजदूर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। इससे पूर्व शांतिपूर्वक एक ज्ञापन कंपनी प्रबंधक को सौपा जाएगा। उसके बाद यदि बात नही बनी तो मजदूरों  को गोलबंद कर अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि अन्य मांगे जैसे कपड़ा, जूता, सिलाई खर्च, नौकरी 25 साल पूरी होने पर स्मृति चिन्ह व रिफ्रेशमेंट की मांग भी अटकी हुई है, जिस पर कंपनी विचार करे। इस सभा को जादूगोड़ा लेबर यूनियन, सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन, यूरेनियम मजदूर संघ, यूरेनियम कामगार यूनियन आदि की ओर से  रमेश माझी, सुरजीत सिंह, श्रीनिवास सिंह, भोगला मार्डी, वीरेन बास्के, बैजनाथ मुर्मू, सुरजीत मिश्र, दामू नायक, सुभाष कर्मकार आदि ने भी संबोधित किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन