मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विरोध के कारण बगैर नोटिस चस्पाए लौटना पड़ा दखल दिलाने आए नज़ीर को Due to protest, Nazir who had come to intervene had to return without pasting the notice

लेखक: प्रकाशित:
विरोध के कारण बगैर नोटिस चस्पाए लौटना पड़ा दखल दिलाने आए नज़ीर को Due to protest, Nazir who had come to intervene had to return without pasting the notice


गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया मेन रोड के किनारे सरायकेला न्यायालय से डिग्री लेकर दखल दिलाने पंहुचे नाजिर राजेश कुमार समेत उनकी टीम को दूसरे पक्ष के महिला-पुरुषों के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें उक्त भवन में नोटिस तक चस्पाने नहीं दिया गया। दूसरे पक्ष के लोग उच्च न्यायालय से स्टे लाने की बात कहकर विरोध जता रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं भी हुई। अंततः न्यायालयकर्मी मुख्य सड़क किनारे स्थित गार्डवाल पर नोटिस चस्पा कर लौट गए। इस बाबत नाजिर राजेश कुमार ने बताया कि दूसरा पक्ष कानून को नहीं मान रहे हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में दखल दिलाने का प्रावधान है। विदित है कि छोटा गम्हरिया मौजा के खाता नंबर 108, प्लाट नंबर 648, 649 पर कुल डेढ़ डिसमिल जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दिलीप मोदक और शंकर मोदक एवं अन्य के बीच वर्षों से सरायकेला न्यायालय में मामला चल रहा था। निचली व ऊपरी दोनों न्यायालय में सुनवाई के बाद दिलीप मोदक को डिग्री दी गई है। नाजिर राजेश कुमार डिग्री हासिल किए दिलीप मोदक को दखल दिलाने पंहुचे थे।।उनके साथ न्यायाधीश कर्मी मुकेश कुमार मिश्रा, लडुरा तापे एवं कुंदन मुंडैया भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन