मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महासभा के चिन्तन शिविर में हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने का निर्णयDecision to agitate for rights and rights in the discussion camp of Gram Pradhan Mahasabha

लेखक: प्रकाशित:
ग्राम प्रधान महासभा के चिन्तन शिविर में हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने का निर्णयDecision to agitate for rights and rights in the discussion camp of Gram Pradhan Mahasabha


गम्हरिया : ग्राम प्रधान महासभा का दो दिवसीय जिला स्तरीय दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन छोटा गम्हरिया स्थित नरेंद्र भवन में सम्पन्न हुआ। शिविर की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष सूरज लाल महतो ने की। इस मौके पर ग्राम प्रधानों की कई समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही, पदाधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों को नजर अंदाज किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधानों ने अपने हक व अधिकार के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि आबुआ आवास के लाभुकों के लिए ग्रामस्तर पर ग्राम सभा कर चिन्हित लाभुकों को सूची से हटा दिया गया। इससे ग्राम प्रधान अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधानों द्वारा सरकार के समक्ष कई मांगों को रखते हुए इसपर निर्णय लेने की मांग की गई। उनकी प्रमुख मांगो में ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि 5000/- रुपए प्रतिमाह करने, आवास और मोटरसाइकिल प्रदान करने, ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई बंशावली को ही मान्यता देने, सरकारी कर्मियों के साथ ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक सुनिश्चित करने, ग्राम प्रधान की मृत्यु होने के बाद उनके पुत्र को ही ग्राम प्रधान की मान्यता देने समेत कई मांगें शामिल हैं। इस मौके पर रवींद्र सरदार टाइगर, प्रभात रंजन महतो, विनोद महतो, रतनलाल महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, छुटूलाल सरदार, सुसेन कुमार महतो, बुधराम हांसदा, रामेश्वर टुडू समेत जिले के सभी प्रखंडों के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन