मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक में उप विकास आयुक्त ने दिए कई निर्देश DDC gave many instructions in the meeting of District Mining Task Force

लेखक: प्रकाशित:
जिला माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक में उप विकास आयुक्त ने दिए कई निर्देश DDC gave many instructions in the meeting of District Mining Task Force

सरायकेला : उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार के अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक के दौरान उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा कर अवैध खनन तथा परिचालन के विरुद्ध कार्य योजना निर्धारित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीडीसी ने बालू , कोयला एवं पत्थर आदि के अवैध खनन एवं परिचालन मे संलिप्त लोगों पर नियम संगत सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत माह जनवरी मे कुल 10 छापेमारी के क्रम मे एक वाहन जब्त किया गया है। साथ ही, दो लोगो पर एफआईआर तथा तीन खनन पट्टा के मापी मे अनियमितता के आलोक मे 12,41,916 रु0 डिमांट किया गया जिसमे राशि का भुगतान कर दिया गया है। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध खनन के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई करने तथा नियमित रुप से संभावित क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहो पर खड़े वाहनों की जाँच करने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य रुप से अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन