मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड पान स्वांशी समन्वय परिषद् का जमशेदपुर में सम्मेलन आयोजित Conference of Jharkhand Pan Swanshi Coordination Council organized in Jamshedpur

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड पान स्वांशी समन्वय परिषद् का जमशेदपुर में सम्मेलन आयोजित Conference of Jharkhand Pan Swanshi Coordination Council organized in Jamshedpur

★आगामी विधानसभा चुनाव में बहड़ागोड़ा समेत जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी से उम्मीदवार खड़ा करने पर बनी सहमति
जादूगोड़ा : झारखंड पान स्वांशी समन्वय परिषद् का जमशेदपुर गंडक रोड़ साकची में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजित सम्पन्न हुआ।इस सम्मेलन में राज्य में राजनितिक ताकत बढ़ाने को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में पान-तांती समाज की ओर से कोल्हान की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। इस बाबत  संगठन सचिव वनवारी दास ने कहा कि आने वाले दिनों में बहड़ागोड़ा समेत जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी से उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा और सफलता मिलने पर पूरे झारखंड में  उम्मीदवार उतारा जाएगा। इससे पूर्व आजादी के बाद समाज के प्रथम   बहड़ागोड़ा के विधायक व मुकुंद राम  तांती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, उनकी जीवनी को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया गया। बताया गया कि आने वाले दिनों में उनकी आदमकद प्रतिमा बहड़ागोड़ा में लगाई जाएगी ताकि नई पीढ़ी उनके समाज में योगदान को जान सके। सम्मेलन में बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल आदि प्रदेशों  से काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महासम्मेलन में जादूगोड़ा, पोटका, घाटशिला व पूरे प्रदेश में पान तांती स्वांशी समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। महासम्मेलन में झारखंड पान स्वांशी समन्वय परिषद् अध्यक्ष राम भगत तांती, उपाध्यक्ष मानिक पातर, महासचिव दिलीप त्यागी, संगठन सचिव बनवाली दास, कोषाध्यक्ष रंजीत दास के अलावा  राजेश, बबलू दास, विनोद, भोला दास, विनोद स्वांशी, बलराम पात्रो, अशोक कुमार दास, राम पात्रो, राजेश दास, राम प्रकाश समेत काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन