मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चंपई सरकार ने किसानों, बेघरों और गरीबों को दिया सौगात- पुरेंद्र Champai government gave a gift to farmers, homeless and poor - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
चंपई सरकार ने किसानों, बेघरों और गरीबों को दिया सौगात- पुरेंद्र Champai government gave a gift to farmers, homeless and poor - Purendra

आदित्यपुर : झारखंड सरकार द्वारा मंगलवार को पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि चंपई सरकार ने 2024- 25 के बजट में किसानों, बेघरों और गरीबों को सौगात दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि कर्ज माफी योजना के तहत सीमा को मौजूदा 50 हजार रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का ऐलान किया गया है। वहीं, अबुआ आवास योजना के तहत बेघरों के लिए सरकार ने 2024-25 में 3.5 लाख घर बनाने की योजना बनाई है। राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों की वर्तमान संख्या 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने से छूटे हुए गरीबों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने से उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। 125 यूनिट फ्री बिजली देने के ऐलान से राज्य में पहले से 100 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने की योजना से लाभार्थियों की संख्या 19 लाख से बढ़कर और भी ज्यादा हो  जाएगी। राज्य में महिलाओं और बच्चियों के कल्याण के लिए भी किशोरी समृद्धि योजना की राशि में बढ़ोतरी की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन