मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समय सीमा बीत जाने के बावजूद आश्वासन पर कार्यवाही नहीं होने से लोगों में रोष Anger among people due to no action on assurance despite the deadline having passed

लेखक: प्रकाशित:
समय सीमा बीत जाने के बावजूद आश्वासन पर कार्यवाही नहीं होने से लोगों में रोष Anger among people due to no action on assurance despite the deadline having passed

गम्हरिया : कांड्रा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत अन्य मांगों पर रेल अधिकारियों द्वारा धरना के दौरान दिए गए आश्वासन की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद उसपर कोई कार्यवाही प्रारम्भ नहीं की गई है। इससे कांड्रावासियो में रोष व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर कांड्रा बाजार में पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में बैठक कर रोष व्यक्त करते हुए आंदोलन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर विगत दिनों कांड्रा स्टेशन के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया गया था। उस दौरान रेलवे के पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद उसे स्थगित कर दिया गया था। उस वक्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर जो समय सीमा दी गई थी उसकी अवधि समाप्त हो गई है। परन्तु अभी तक कांड्रा स्टेशन में ट्रेन ठहराव के लिए कोई भी पहल नहीं की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस महत्वपूर्ण मामले का स्मरण दिलाने के लिए प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में आगामी बुधवार, 21फरवरी को एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर के डीआरएम से मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, जन प्रतिनिधि एवं अन्य लोग शामिल होंगे। बताया गया कि जरूरत पड़ी तो महाप्रबंधक और चेयरमेन से भी मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराएंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो 80 गांव के ग्रामीण रेल ट्रैक जाम कर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू, समाजसेवी बलदेव तिवारी. बसंत राम, डॉ0 जोगेंद्र प्रसाद महतो, माधव चंद्र दास, जनार्दन मिश्रा, रामानद शर्मा, प्रभात कुमार साहू, कल्पना सिंह, राम प्रसाद पाल, हरेंदर ठाकुर, महेश कालिंदी समेत काफी संख्या मे स्थनीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन