मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार कर मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने मंत्रियों के बीच किया विभागों का वितरण After expanding the cabinet, Chief Minister Champai Soren distributed departments among the ministers

लेखक: प्रकाशित:
कैबिनेट विस्तार कर मुख्यमंत्री चम्पई  सोरेन ने मंत्रियों के बीच किया विभागों का वितरण After expanding the cabinet, Chief Minister Champai Soren distributed departments among the ministers


रांची(Ranchi) : शुक्रवार को चंपई कैबिनेट का विस्तार होने के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवार कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पास अब कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित) विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आबंटित नहीं है, वे सभी विभाग रहेंगे। इसके अलावा अन्य मंत्रियों को निम्नलिखित विभाग सौंपा गया है। 1.आलमगीर आलम -  ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग व पंचायती राज विभाग
2. सत्यानन्द भोक्ता - श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग व उद्योग विभाग
3. रामेश्वर उरांव - वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
4. दीपक बिरुवा - अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग व परिवहन विभाग
5. बन्ना गुप्ता - स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग
6. बादल पत्रलेख - कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
7. मिथिलेश कुमार ठाकुर- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
8. बसंत सोरेन - पथ निर्माण विभाग,  भवन निर्माण विभाग व जल संसाधन विभाग
9. हफीजुल हसन - अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग व पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
10. बेबी देवी - महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन