मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व व्यापी ताण्डव प्रतियोगिता में गम्हरिया के तीन बच्चों को मिला ट्रॉफी Three children of Gamhariya got trophy in world wide Tandav competition

लेखक: प्रकाशित:
विश्व व्यापी ताण्डव प्रतियोगिता में गम्हरिया के तीन बच्चों को मिला ट्रॉफी Three children of Gamhariya got trophy in world wide Tandav competition


गम्हरिया : आनन्दमार्ग की ओर से विगत दिनों आनंदनगर में आयोजित विश्व व्यापी धर्म महासम्मेलन के दौरान तांडव नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इस प्रतियोगिता में विश्व के कोने-कोने से सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया था। उंक्त  प्रतियोगिता में जिले के गम्हरिया स्थित गुरुकुल आवासीय  विद्यालय के भी तीन बच्चो ने भाग लिया था। सभी बच्चों ने उसमे अव्वल प्रदर्शन कर जीत का परचम लहराया। उंस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र शुभम मुर्मू ने 56 मिनट तांडव नृत्य कर प्रथम स्थान,  सुभाजित देव ने 50 मिनट में द्वितीय स्थान तथा अवजीत मुर्मू ने 45 मिनट नृत्य प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विजेताओं को आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्व देवानन्द अवधूत ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। क्षेत्र के तीनों छात्रों के पुरस्कृत होने से सरायकेला-खरसावां जिले के आनन्दमार्ग प्रचारक संघ में हर्ष व्याप्त है और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन