मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैठक में कई मुद्दों पर एसपी का ध्यान आकृष्ट कराया गया SP's attention was drawn to many issues in the meeting

लेखक: प्रकाशित:
बैठक में कई मुद्दों पर एसपी का ध्यान आकृष्ट कराया गया SP's attention was drawn to many issues in the meeting


सरायकेला : पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार की अध्यक्षता में जिले के दुगनी स्थित पुलिस केंद्र में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान पुलिस एसोसिएशन द्वारा कई समस्याओं पर एसपी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस मौके पर विभिन्न थानों में उपलब्ध सरकारी वाहनों की नियमित मरम्मति और पुलिस केंद्र में व्यायामशाला, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराने की मांग की गई।    इसके अलावा विभिन्न थानों मे आवासन की व्यवस्था तथा कपाली ओपी के लिए नए भवन का निर्माण एवं अन्य कई बिंदुओं पर शीघ्र कार्य शुरू करने पर एसपी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में मुख्यालय डीएसपी चंदन वत्स, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी, जिला यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह, चांडिल अंचल निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद महतो सहित सभी थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन