मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई रन फ़ॉर शेफ्टी जागरूकता रैली Run for Safety Awareness Rally organized under National Road Safety Month

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई रन फ़ॉर शेफ्टी जागरूकता रैली Run for Safety Awareness Rally organized under National Road Safety Month


★डीसी और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सरायकेला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस के स्टेडियम परिसर से रन फॉर सेफ्टी जागरूकता रैली निकाली गई। जिला पुलिस की ओर से आयोजित इस रैली को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और आरक्षी अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बताया गया है कि यह कार्यक्रम आगामी 24 फरवरी तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन के लिए जागरूक किया जाएगा। शनिवार को निकाली गई यह रैली मुख्य सड़क से होते हुए लगभग दो किलोमीटर की यात्रा कर बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंची जहां छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। इस मौके पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में सड़कों पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। इसलिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना आवश्यक हो गया हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाएं कम होगी। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने कहा कि मुख्य रूप से दो पहिया वाहनों में हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के अलावे नशापान कर वाहन चलाने वालों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। जो भी सुरक्षा मानक हैं उनका इस्तेमाल कर हम अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। इस मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरू, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचर्या सामड, बीडीओ यस्मिता सिंह, कार्यपालक दण्डाधिकारी डॉ0 सुधा वर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन