मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घटना में घायल आदित्यपुर बाबाकुटी आश्रम के युवक रवि शंकर झा और हर्षवर्धन झा को देखने अस्पताल पहुंचे पुरेंद्र Purendra reached the hospital to see the injured youth Ravi Shankar Jha and Harshvardhan Jha

लेखक: प्रकाशित:
सड़क दुर्घटना में घटना में घायल आदित्यपुर बाबाकुटी आश्रम के युवक रवि शंकर झा और हर्षवर्धन झा को देखने अस्पताल पहुंचे पुरेंद्र Purendra reached the hospital to see the injured youth Ravi Shankar Jha and Harshvardhan Jha


आदित्यपुर : बीते सोमवार को मर्माहत और दिल दहला देने वाली हुई सड़क दुर्घटना में आदित्यपुर बाबाकुटी आश्रम के 6 युवकों की मौत हो गई थी। उसी कार में सवार और दुर्घटना में घायल बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती रवि शंकर झा और स्टील सिटी नर्सिंग होम में भर्ती हर्षवर्धन झा को देखने मंगलवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और परिजनों से मिलकर बातचीत की।


स्टील सिटी नर्सिंग होम में इलाजरत हर्षवर्धन झा के पिता जितेंद्र झा ने बताया कि दुर्घटना में फ्रैक्चर हुए दाहिने पैर के हिस्से का सफल ऑपरेशन डॉक्टर द्वारा किया गया है। संभव है 1-2 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गौरतलब है कि दुर्घटना में घायल हर्षवर्धन झा वर्तमान में आर्का जैन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में फाइनल ईयर इंजीनियरिंग का छात्र हैं। वहीं, दुर्घटना में घायल बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती रवि शंकर झा के चिकित्सकों से भी पुरेंद्र नारायण सिंह ने बातचीत की। रवि शंकर झा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत है। घायलों से मिलने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा गजेंद्र झा, देव प्रकाश, सावन गुप्ता आदि भी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन