मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाबा आश्रम के छह युवकों की मौत पर पुरेन्द्र ने किया दुःख व्यक्त, सरकार से मुआवजे की मांग Purendra expressed grief over the death of six youths of Baba Ashram in a road accident

लेखक: प्रकाशित:
सड़क दुर्घटना में बाबा आश्रम के छह युवकों की मौत पर पुरेन्द्र ने किया दुःख व्यक्त, सरकार से मुआवजे की मांग Purendra expressed grief over the death of six youths of Baba Ashram in a road accident


आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित बाबा आश्रम के छह युवको की सड़क दुर्घटना में मौत पर आदित्यपुर  नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उंक्त हृदय विदारक घटना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि यह अत्यंत मार्मिक और हृदय विदारक घटना है जिससे पूरे आदित्यपुर में शोक की लहर व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर ने एक साथ अपने छह नौजवान बेटों को खोया है। उंक्त घटना के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने बाबा आश्रम जाकर सभी शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। घटना में मृत युवकों का शव एक साथ बस्ती से निकलते ही पूरे बाबा आश्रम में शोक व्याप्त हो गया और सभी की आंखे नम हो उठी। उनके अंतिम यात्रा में हजारों हजार की संख्या में बाबा आश्रम और आदित्यपुर के लोग शामिल हुए। पुरेन्द्र नारायण सिंह ने  झारखंड सरकार से मृतक के आश्रितों को नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन