मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Gamharia police statio

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Gamharia police statio


★इंटरनेट मीडिया और असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर-थाना प्रभारी
गम्हरिया : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह के अवसर पर सोमवार, 22 जनवरी को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर उपायुक्त व आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आलोक दुबे ने किया। इस मौके पर गम्हरिया के बीडीओ प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।


इस मौके पर पदाधिकारियों ने सोमवार को होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी आलोक दूबे ने लोगों ने किसी प्रकार के गलत अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा ऐसे किसी भी खबरों को वायरल नहीं करने की अपील किया जिससे कि शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सभी इंटरनेट मीडिया और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार की भ्रामक खबर फैलाने या शेयर करने वालों तथा भड़काऊ गाना बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। इस मौके पर थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई, झामुमो नेता अमृत महतो, राजद नेता संजय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, मुखिया, पंसस व काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन