मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमशेदपुर डेयरी में मिलन समारोह सह चूड़ा-दही भोज का आयोजन Organization of meeting ceremony and Chuda-curd feast at Jamshedpur Dairy

लेखक: प्रकाशित:
जमशेदपुर डेयरी में मिलन समारोह सह चूड़ा-दही भोज का आयोजन Organization of meeting ceremony and Chuda-curd feast at Jamshedpur Dairy


◆शीघ्र ही जमशेदपुर डेयरी कई नए उत्पादों को प्रारम्भ करेगी- मुख्य कार्यपालक 
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित जमशेदपुर डेयरी में संक्रांति पर मिलन समारोह सह चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर डेयरी के सभी कर्मचारी और वितरक उपस्थित थे। इस मौके पर डेयरी के मुख्य कार्यपालक अमित कुमार सुमन ने कई नए उत्पादों और योजनाओं की घोषणा किया। उन्होंने बताया कि अबतक गम्हरिया स्थित जमशेदपुर डेयरी द्वारा पनीर, दही तथा पेड़ा का उत्पाद किया जाता है। किंतु, शीघ्र ही पेयजल तथा उत्तम गुणवत्तायुक्त चाय पत्ती भी यहां से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस डेयरी से एक महिला समूह समेत कुल 25 समूह जुड़े हैं जिनके द्वारा करीब 1500 लीटर दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्रकार अप्रत्यक्ष रूप से भी स्थानीय लोगों को यह नियोजन उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा स्थानीय बेरोजगार लोगों के लिए भी योजना लाई गई है। इसके तहत इच्छुक लोगों को सामान्य शुल्क पर दूध एवं दुग्ध उत्पाद बिक्री केंद्र खोलने की अनुमति दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।


इस मौके पर आयोजित चूड़ा-दही भोज का कर्मचारियों और वितरकों ने भी काफी आनंद लिया। इस मौके पर विपणन पदाधिकारी डी0 कुंडू, हेम कुमार, उदय कुमार ठाकुर, नित्यानन्द, संयंत्र विभाग की शिल्पा सिंह, मिथिलेश कुमार समेत वितरकों में श्रद्धा कुमार पांडेय, दिलीप शर्मा, डीएन चौधरी, गौतम कुमार के अलावे सभी कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन