मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जन्मदिन पर आजसू ने सन्नी सिंह को दिया युवा आजसू जिलाध्यक्ष मनोनीत कर तोहफा On his birthday, AJSU gave a gift to Sunny Singh by nominating him as the youth AJSU District President

लेखक: प्रकाशित:
जन्मदिन पर आजसू ने सन्नी सिंह को दिया युवा आजसू जिलाध्यक्ष मनोनीत कर तोहफा On his birthday, AJSU gave a gift to Sunny Singh by nominating him as the youth AJSU District President


गम्हरिया : आजसू पार्टी की ओर से पार्टी के तेज तर्रार युवा नेता सन्नी सिंह को उनके जन्म दिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष का तोहफा प्रदान कर बधाई दी गई है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर गम्हरिया निवासी सन्नी सिंह को युवा आजसू का सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी अधिसूचना पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 देवशरण भगत द्वारा जारी की गई है। उनके मनोनयन का पत्र उनके जन्म दिन के मौके पर बीते सोमवार को सौंपते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो, रविशंकर मौर्या आदि ने जिले में आजसू पार्टी को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया है।


सन्नी सिंह को अध्यक्ष बनने पर पार्टी के केंद्रीय सचिव जसबीर सिंह, कोषाध्यक्ष नंदू पटेल, दीपक अग्रवाल, दलबीर सिंह, पूर्वी सिंहभूम कन्हैया सिंह बग्गा, दुर्गा महतो, राजेश महतो समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन