मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्तअध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न The meeting of the Unified Command Committee concluded under the joint chairmanship of DC and SP

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्तअध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न The meeting of the Unified Command Committee concluded under the joint chairmanship of DC and SP


सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इसके अलावे उन्होंने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यक्रम में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए योजनाओं को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं पर विशेष निगरानी रखने, योजनाओं का समय-समय पर समीक्षा करने, योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने तथा प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे- सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चन्दन बत्स, सिविल सर्जन डॉ0 अजय सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, उप सम्हार्ता सामान्य शाखा एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन