मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोमा पीएफ मेटल कंपनी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान Major fire breaks out in Soma PF Metal Company located in Adityapur industrial area, loss worth crores

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोमा पीएफ मेटल कंपनी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान Major fire breaks out in Soma PF Metal Company located in Adityapur industrial area, loss worth crores


आदित्यपुर : जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज एक स्थित सोमा पीएफ मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार की सुबह अचानक आग लग जाने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इस आगलगी में कंपनी का शेड समेत उसमें रखा करोड़ों का तैयार माल जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद कंपनी में रखे अग्नि सुरक्षा यंत्रों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया और झारखंड अग्मिश्मन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची अग्मिश्मन विभाग के दमकल द्वारा आग बुझाने का काम शुरू किया गया। किन्तु, उस भीषण आग पर काबू पाया नहीं जा सका। उसके बाद गोलमुरी अग्मिश्मन विभाग की दो दमकलें और टाटा मोटर्स से दो दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। करीब दो घन्टे के कड़ी मशक्कत के बाद उस भीषण आग पर काबू पाया जा सका।


इस संबंध में कंपनी के प्लांट हेड राजेश ने बताया कि सुबह करीब दस बजे के आसपास कंपनी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इस आगलगी में करीब डेढ़ करोड़ की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वैसे क्षति का आकलन किया जा रहा है। गौरतलब है कि उक्त कंपनी में टाटा मोटर्स के कमर्शियल गाड़ियों का पार्ट्स तैयार होता है। इसके अलावा फाइबर के भी पार्ट्स बनाए जाते हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन