मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छोटा गम्हरिया में ग्रामीणों ने परंपरानुसार ग्राम देवता की पूजा In Chhota Gamharia, villagers worshiped the village deity as per tradition

लेखक: प्रकाशित:
छोटा गम्हरिया में ग्रामीणों ने परंपरानुसार ग्राम देवता की पूजा  In Chhota Gamharia, villagers worshiped the village deity as per tradition


गम्हरिया : श्री श्री जाहिरा गोराम पूजा समिति, छोटा गम्हरिया की ओर से अखाईन यात्रा के अवसर पर ग्राम देवता पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।  छोटा गम्हरिया स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस पूजनोत्सव का उद्घाटन झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो और ग्राम प्रधान लकड़ू महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से ग्राम देवता की पूजा कर गांव की खुशहाली, शांति व लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर काफी संख्या में शामिल ग्रामीणों ने अपने धार्मिक परम्परा के अनुसार  पूजा-अर्चना किया। इससे पूर्व प्रातःकाल में नायके बाबा पलटू सरदार द्वारा ग्राम देवता की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर फ्रफुल्ल महतो,जोगेंद्र महतो,सुखदेव महतो, अरूण महतो, सन्तोष बारीक, वरुण महतो, गौतम महतो, गणेश श्याम सरदार, इंद्रजीत महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन