मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जय माँ पाउंड़ी क्लब सिकितदोह की ओर से भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Grand fair cum cultural program organized by Jai Maa Poundi Club Sikitdoh

लेखक: प्रकाशित:
जय माँ पाउंड़ी क्लब सिकितदोह की ओर से भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Grand fair cum cultural program organized by Jai Maa Poundi Club Sikitdoh


★टुसु पर्व झारखंड की संस्कृति की पहचान है:  पूर्व ज़िप सदस्य सुधीर चंद्र महतो
गम्हरिया : प्रखंड के पालूबेड़ा स्थित जय मां पाउंड़ी क्लब सिकितदोह की ओर से  मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य  मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिप सदस्य सुधीर चंद्र महतो ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टुसु पर्व झारखंड की संस्कृति की पहचान है। इस संस्कृति को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मेले का लुत्फ उठाने की अपील किया।


इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध झूमर सम्राट संतोष महतो एन्ड टीम के कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। उन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक बंगला, नागपुरी व कुरमाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति की गई जिसका लोगों ने काफी आनंद लिया। इससे पूर्व सिकितदोह स्थित नदी में हंस पकड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पानी में तैरते हुए हंस पकड़ने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लाए गए टुसु प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिमा को लाने वाले ग्रामीण को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आयोजक कमेटी द्वारा बच्चों के बीच भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले में पालुबेड़ा, कांड्रा, हुदू, डुमरा, दुगनी, कोलाबीरा, चौका, गम्हरिया आदि क्षेत्रों से काफी संख्या  में पहुँचकर लोगों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू, ग्राम प्रधान धर्मु माझी, सिकितदोह जियाड पालुबेड़ा के अध्यक्ष होमीचाँद सोरेन, कोषाध्यक्ष विनोद महतो, विनु राम सोरेन, सुशील मार्डी, कमेटी के सदस्य राहुल सोरेन, कालीपद महतो, मनोज टुडू ,अमित महतो, चुनु राम सोरेन धनीराम सोरेन ,कादे माझी भूताड माझी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन